-
Advertisement
धर्मपुर में कैसे कैसे बन गए दो-दो केंद्रीय विद्यालय
Last Updated on June 22, 2022 by Deepak
https://youtu.be/zvLz7jQdlLU
मंडी जिला का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का इकलौता ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां पर एक नहीं बल्कि दो-दो केंद्रीय विद्यालय मौजूद हैं। बीती 20 जून को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जहां संधोल में पहले से चल केंद्रीय विद्यालय के भवन की आधारशिला रखी, वहीं धर्मपुर में नए केंद्रीय विद्यालय का भी विधिवत शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के साथ ही धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे केंद्रीय विद्यालय का भी आगाज हो गया। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार जताया है।