- Advertisement -
मंडी। प्रदेश में सड़क हादसों (Road Accident) लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला धर्मपुर क्षेत्र के कमलाह में पेश आया है। यहां एक कार (Car) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत (Death) हो गई जबकि पांच अन्य घायल (Injured) है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे जाहू का रहने वाले कुछ लोग कमलाह में बाबा के मंदिर में दर्शन करने गए थे। यह लोग जब मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कमलाह के पास इनकी कार खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि एक स्कूटर सवार को पास देते समय कार खाई में गिरी। कार में छह लोग बताए जा रहे हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहंुच गई है और मामले को लेकर जांच की जा रही है।
- Advertisement -