- Advertisement -
धर्मशाला। जदरांगल में सीयू को संपूर्ण रूप से धर्मशाला में स्थापित करने के लिए जनता की ओर से वैदिक अनुष्ठान किया गया। जिसके तहत स्थानीय स्थान पर आ रही कई बाधाओं को दूर करने व स्थान शुद्धि का विशेष अर्चना की गई। जिसमें लगभग 21 पुरोहित व सात यजमानों ने स्थानीय जनता की उपस्थिति में वैदिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति डाली। अनुष्ठान के शुभारंभ पर हुई श्रीगणेश पूजा के दौरान हल्की बारिश की बूंदाबांदी से स्थानीय देवता श्री इंद्रु नाग ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसके तुरंत बाद मौसम साफ हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने शुभ संकेत मानकर आयोजन को सफल बताया।
- Advertisement -