-
Advertisement
Dharamshala || landslide || Warning
Last Updated on January 21, 2023 by Neha Raina
धर्मशाला प्रशासन जिले में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले चेतावनी उपलब्ध कराने को चार जगहों पर पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने जा रहा है। आईआईटी मंडी द्वारा विकसित यह प्रणाली भूस्खलन की पूर्व चेतावनी देने में बेहद कारगर है। पिछले साल 2022 में भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने को लेकर जगह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है उसी दिशा में जगह सुनिश्चित की है , धर्मशाला बाई पास मैक्लोडगंज रोड के पास उसके अतिरिक्त चोहला ,दोशालिनी गावं में भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाया जाएगा और देखा जाएगा की ये यंत्र कितना महत्वपूर्ण है।