- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बीजेपी के टिकट पर अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
यह खबर न्यूज वेबसाईट द संडे गार्डियन ने दी है। वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतर सकते हैं। वे बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की जगह ले सकते हैं, जिन्हें पार्टी दोबारा टिकट देने के मूड में नहीं है। गौतम गंभीर की छवि क्रिकेटर और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अच्छी है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बीजेपी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी झारखंड की किसी सीट से मैदान में उतारने की सोच रही है।
माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होने के कारण साउथ में धोनी की लोकप्रियता को बीजेपी चुनाव में भी भुना सकती है। धोनी मौजूदा समय में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस वजह से भारत के दक्षिणी भागों में उनकी काफी पहुंच है। इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ होगा।
- Advertisement -