-
Advertisement
IPL 2024: धोनी ने ताजा की पुरानी यादें, लंबे इंतजार के बाद उठाया बल्ला
Last Updated on April 1, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया था। जिसमें CSK ने जीटी को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया था। इन 10 महीनों में वो आखिरी मैच था, जब लोगों ने धोनी की बैटिंग (Dhoni Batting) देखी थी लेकिन तब भी धोनी पहली गेंद पर आउट हो गए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फिर धोनी ने बल्ला उठाया। यहां तक की CSK की हार का गम भी फैंस को इस खुशी के आगे कम लगा। 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ MSD ने शानदार पारी खेली।
The moment we've all been waiting for 🥹💛#Dhoni #ThalaDharisanam #IPLonJioCinema #TATAIPL #DCvCSK pic.twitter.com/HYlcWz7Tqc
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2024
IPL 2024 सीजन की शुरुआत में जब धोनी लंबे बालों के साथ मैदान में उतरे, तो उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी। जब धोनी ने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था तो उनके लंबे बाल थे। 19 साल बाद धोनी ने उन पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैटिंग के लिए उतरे। पहली गेंद पर धोनी ने चौका लगाया, पूरा माहौल ‘धोनीमय’ हो गया था।
Vintage Dhoni 👌#TATAIPL fans were treated to some strong hitting by MS Dhoni
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eF4JsOwmsa
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
धोनी पुराने लय में नजर आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। कुल मिलाकर धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। जडेजा के साथ मिलकर धोनी ने 51 रनों की साझेदारी की। हालांकि धोनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लेकिन फैंस अपने ‘थला’ को खेलता देख कर इतना खुश हुए की हार का उनपर कोई असर नहीं पड़ा।