-
Advertisement
महिला के साथ BJP कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी, प्रदेशाध्यक्ष बोले- ‘सही किया’
Last Updated on January 31, 2020 by
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West bengal) के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष (BJP state president Dilip Ghosh) एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। दरअसल उन्होंने गुरूवार को नागरिकता संशोधन क़ानून के खिलाफ एक रैली की थी। इस रैली के दौरान इन्हें एक जगह एक अकेली महिला दिखी जो अकेले ही जामिया (Jamia Milia Islamia University) में हुई गोलीबाजी के खिलाफ हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही थी। तभी बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की। इस घटना पर दिलीप घोष ने कहा की महिला के साथ जो भी हुआ सही हुआ।
यह भी पढ़ें: Snowfall के बाद खिली धूप, पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का उमड़ा सैलाब
गुरूवार को जब दिलीप घोष दक्षिण कोलकाता के पतुली से बाग जतीन के बीच रैली कर रहे थे, तब वहां एक महिला जामिया में हुई गोलीबारी के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रही थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने उस महिला के साथ बदसलूकी की, उसकी तख्ती छीनी इतना ही नहीं उसके साथ गालीगलौच कर धक्का भी दिया। बाद में पुलिस ने आकर महिला का बचाव किया। इस घटना पर दिलीप घोष ने कहा- ‘हमारे लोगों ने महिला के साथ जो कुछ किया, वह सही है। महिला को उनका धन्यवाद करना चाहिए कि उनके साथ धक्कामुक्की के अलावा कुछ नहीं हुआ।’ बता दें, दिलीप घोष ने तीन दिन पहले भी एक विवादित बयान दिया था अपने बयान में उन्होंने कहा था दिल्ली के शाहीन बाग में कड़ाके की ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों में से कोई भी बीमार क्यों नहीं पड़ा है या किसी की मौत क्यों नहीं हुई है।