- Advertisement -
सुंदरनगर। सूत्रधार संगीत एकेडमी कुल्लू द्वारा हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कथक स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता को नृत्य शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान कथक नृत्य में सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया। दिनेश गुप्ता ने देश में कथक नृत्य का प्रचार व प्रसार कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह कथक नृत्य में हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर हैं व नृत्य विशारद, कत्थक केंद्र नई दिल्ली से डिप्लोमा ऑनर्स भी हैं।
इन्हें पहले भी हिमाचल श्री, हिमाचल केसरी, महाराजा सर चंद्र प्रकाश, स्वामी विवेकानंद, हिमाचल एक्सीलेंस व हिम तरु अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। वह कला क्षेत्र युवा मंडल संस्था के संचालक भी है। इन्होंने कथक नृत्य की बारीकियों को कत्थक शब्दकोष नामक पुस्तक में संजोया है। वह आजकल डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में बतौर नृत्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इनके देश प्रदेश में कई शागिर्द कथक नृत्य का प्रचार व प्रसार कर रहे हैं।
- Advertisement -