- Advertisement -
मुंबई। चार महिलाओं के #MeToo के आरोपों से घिरे फिल्म निर्माता साजिद खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैंने बहुत सी लड़कियों को धोखा दिया”। साजिद ने कहा कि वे 20 साल की उम्र में बहुत कमीने थे। उन्होंने जिंदगी में आई तकरीबन सभी लड़कियों से बदतमीजी की थी।
साजिद का यह इंटरव्यू तीन साल पुराना है। लेकिन #MeToo के आरोपों के बाद साजिद का वीडियो इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 4 महिलाओं के द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए फिल्म निर्माता साजिद खान ने कहा कि उनकी सच्चाई सबके सामने आएगी।
वायरल वीडियो में साजिद ने कहा, “20 साल की उम्र तक मैं बहुत कमीना था। मैं बहुत से रिलेशनशिप्स में रहा और निकल आया। कई लड़कियों को ना भी बोला।उस समय मैं टीवी पर था और कामयाब हो रहा था। मेरी जिंदगी में जितनी भी अच्छी लडकियां आईं, मैंने उन सभी से बुरा बर्ताब किया”। वे अरेंज मैरिज के लिए एक ऎसी लड़की से मिले थे जो उनकी कही हर बात मानती थी। बता दें कि साजिद खान पर तीन अभिनेत्रियों और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके चलते साजिद को हॉउसफुल 4 के निर्देशन से मना कर दिया। अब उनकी जगह फरहाद सामजी फिल्म का निर्देशन करेंगे।
- Advertisement -