-
Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप की टेंशन खत्म, गृह क्षेत्र में उपजा विवाद सुलझा
Last Updated on June 29, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP President Suresh Kashyap) के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में उपजा विवाद आखिरकार सुलझ गया। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद चौहान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। विवाद सुलझने से सुरेश कश्यप की टेंशन खत्म होती दिख रही है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकंद चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मशाला (Dharamshala) में हुई संगठन की बैठक के बाद अपनी विधानसभा की तरफ प्रस्थान किया और इस स्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया।
यह भी पढ़ें: Himachal में शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर क्या सरकार की योजना-जानिए
उन्होंने आज सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है। पार्टी के बीच जो भी गिले-शिकवे थे उनको दूर कर पार्टी को और सुदृढ़ बनाने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि संगठन में रहकर वह संगठन से बातचीत करेंगे और अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे। बाल मुकुंद चौहान ने एक वीडियो (Video) जारी कर इस बात की पुष्टि भी की है और उन्होंने कहा कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group