- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश रिसर्च (खोजबीन) विभाग में जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश रिसर्च (खोजबीन) विभाग के चेयरमैन सुनील शर्मा के अनुमोदन पर विभिन्न जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
इसमें गुलशन को जिला नूरपुर, सायरिल चंद्र को जिला पालमपुर, डॉ. जतिन सोनी को जिला सोलन व मेजर विजय कुमार को जिला हमीरपुर का संयोजक नियुक्त किया है। प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि बहुत जल्द विभाग की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से सक्षम लोगों को स्थान दिया जाएगा।
विभाग में पढे़ लिखे युवाओं तथा महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा, जोकि आने वाले समय में विभाग को मजबूत कर कांग्रेस पार्टी में अहम भूमिका निभाएगा।
- Advertisement -