-
Advertisement
District Football Association/Municipal Corporation/ Mandi
Last Updated on January 28, 2022 by sintu kumar
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में नगर निगम कर्मचारी पर 3 महीने बीत जाने के बाद भी एनओसी ना देने के आरोप लगे हैं, यह आरोप मंडी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा लगाए गए हैं। इसके साथ ही एसोसिएशन ने उक्त कर्मचारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल से मिले और उक्त विषय के बारे में अवगत करवाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम की महापौर से मांग की कि उन्हें जल्द ही एनओसी प्रदान की जाए और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच कर उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।