- Advertisement -
Divya Jyoti Jagrati Sansthan : कांगड़ा। शनिवार को पूरा कांगड़ा भक्तिमय हो गया। मौका था दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा निकाली गई कलश यात्रा का। पुण्य कमाने के लिए शहर के सैकड़ों लोग राधा-श्रीकृष्ण और भारत माता की झाकियों में शामिल हुए। कलशयात्रा सूद भवन से शुरू हुई और बस अड्डा, तहसील चौक, मेन बाजार, नेहरू चौक, कॉलेज रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
स्वामी हरिशानंद, स्वामी शशि शेखरा नंद, व्यापार मंडल कांगड़ा के प्रधान वेद शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, सेवा भारती संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, घुरकड़ी पंचायत की प्रधान नीतू दामिर, सामाजिक सांस्कृतिक संस्था दि प्रोमोटर्स के प्रधान राकेश कथूरिया, महासचिव सुनील डोगरा, समाज सेवी वीपी शर्मा, नरेन्द्र शर्मा सहित करीब 500 महिलाएं पीताबंर वस्त्रों में सिर पर कलश लिए शोभायात्रा पहुंची। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और मिठाई तथा शीतल जल के स्टाल भी लगाए। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण और भारत माता की झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान समाज में फैली बुराइयों को ख़त्म करने संबंधी बैनर और आशुतोष महाराज के चित्र तथा केसरिया ध्वज भी लहराए गए। महिलाओं ने धार्मिक उद्घोष भी किया। गौर रहे कि यह शोभायात्रा 30 अप्रैल से 6 मई तक कांगड़ा में होने वाली श्रीमदभागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई थी। कथा रोजाना सायं 6:30 से रात्रि 9:30 बजे तक होगी। ब्यास भागवत भास्कर साध्वी भाग्य भारती कथा का रस पान करवाएंगी।
- Advertisement -