- Advertisement -
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कलाकारों का ट्रोल होने आजकल आम बात हो गई है। इस बार ट्रोल हुई हैं स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी। जी हां, दिव्यांका को शो में उनके नए लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। दिव्यांका इस बार शो में हरियाणवी नौकरानी के गेटअप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपना नया लुक इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया तो तारीफों के साथ उन्हें कुछ लोगों ने इसको लेकर ट्रोल भी किया।
एक ट्रोलर ने दिव्यांका के मेकओवर को दयनीय और बकवास करार दिया है, लेकिन दिव्यांका ने भी अपने अंदाज में जवाब देकर ट्रोलर का मुंह बंद किया। दरअसल, इस नए हरियाणवी लुक के लिए दिव्यांका के चेहरे के रंग को डार्क किया गया है। वह हरियाणवी मेड के रूप में काली नजर आ रही हैं, जिसे लोअर क्लास के लोगों का अपमान कहा जा रहा है।
ट्रोलर का कहना है कि एक टीवी सीरियल के लिए आपने अपने रंग को काला किया। काला होना गलत नहीं है लेकिन आपका ऐसा करना वाहियात है। जब आपने शो में विदेशी का किरदार निभाया तब तो आपने मेकअप कम नहीं किया, लेकिन एक नौकरानी के करेक्टर के लिए चेहरे को काला रंग देना कहा तक जायज है? यह दोगलेपन का सबूत है। वहीं, दिव्यांका ने भी उसे करारा जवाब देते हुए कहा, अगर मैं काला गेटअप लेना पसंद करती हूं तो ये कहां से खराब हो गया। क्या आप काले रंग को बेकार मानते हैं? कुछ लिखने से पहले आप सोचते नहीं हैं? कुछ लिखने से पहले मुझे जान लें। पहले शो का ट्रैक देखें, उसे समझें, सम्मान करें, फिर कुछ लिखें।
- Advertisement -