- Advertisement -
नई दिल्ली। आज दुनिया में टेक्नोलॉजी (Technology) के बढ़ने से लोग हर चीज को परफेक्ट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। ताजा मामले में हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड भी डीएनए (DNA) के जरिए बनाए जा रहे हैं। इस तकनीक को स्पीड डेटिंग (Speed Dating) का नाम दिया गया है। ऐसा करने के लिए वजह यह बताई जा रही है कि जिसका जीन जितना एक जैसा होगा उसके आकर्षित होने के चांस भी उतने ही होंगे।
आपको बता दें यह मामला जापान (Japan) का है। यहां ऐसा पिछले 25 साल से किया जा रहा है। लोग ऐसा करने के लिए Nozze नाम की कंपनी के पास जाते हैं। कंपनी यूजर्स से लार के रूप में डीएनए सैंपल (DNA Sample) लेती है और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मैचिंग कराई जाती है। परफेक्ट जेनेटिक मैच के लिए सैकड़ों लोगों ने Nozze के इस प्रोग्राम में साइनअप किया है। पिछले महीने कंपनी ने टोक्यो के गिन्जा में डीएनए मैचिंग पार्टी भी आयोजित की थी। बता दें कंपनी डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेती है और फिर साइंटिस्ट HLA जीन को लेकर रिपोर्ट तैयार करते हैं। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति को लेकर आकर्षित होने में डीएनए का योगदान 50 फीसदी होता है। बाकी 50 फीसदी एन्वायरमेंट का सहयोग होता है।
- Advertisement -