- Advertisement -
चंबा। रावी नदी (Ravi River) का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते प्रोजेक्ट प्रबंधन ने 9 पंचायत के लोगों को इस दौरान तटीय क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। चमेरा परियोजना के चरण 3 के खड़ामुख स्थित जलाश्य को खाली किया जा रहा है, जिसके चलते रावी का जलस्तर बढ़ जाएगा। प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर शनिवार रात 10 बजे के बीच जलाश्य खाली किया जाएगा।
प्रशासन को सूचित करने के बाद अब प्रबंधन ने साथ लगती ओरा-फाटी, पियुहरा, रिड़ा, खद्दल, दुर्गठी, लेच, लोथल, गैहरा तथा उलांसा पंचायत के प्रधानों को सूचित किया है कि इस दौरान लोग तटीय क्षेत्र में न जाएं तथा अपने मवेशियों को भी नदी किनारे न जाने दें।
- Advertisement -