- Advertisement -
नई दिल्ली। नहाने (Bath) से हमारे शरीर में मौजूद सारी गंदगी बाहर हो जाती है लेकिन आपको शायद इस बात का पता न हो कि नहाने का भी एक तरीका होता है। अक्सर कुछ लोग नहाते समय गलतियां करते हैं जो उनके शरीर (Body) के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। कई बार लोग नहाते समय घंटों पानी में रहते हैं जो बिलकुल भी सही नहीं है चलिए आपको बताते हैं कि नहाते समय आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
कुछ लोग गर्मी में भी गर्म पानी से नहाते हैं। माना जाता है कि गर्म पानी से नहाने से क्यों बॉडी के हर पार्ट में ब्लड सप्लाई अच्छे से होती है। साथ ही थकान भी गायब होती है। कई लोग इस चक्कर में बहुर देर तक गर्म पानी से नहाते रहते हैं। लेकिन इससे आपकी स्किन मॉइस्चर खो देती है और आपकी स्किन में रूसी बनी रतती है।
धूप, धूल और गर्मी की वजह से स्कैल्प में चिपचिपापन हो जाता है। कई लोगों इसे दूर करने के लिए नहाते वक्त स्कैल्प को नाखून से रगड़ते हैं जिससे कि स्किन के डैमेज होने का खतरा बना रहता है और बाल भी दो मुंहे हो जाते हैं। बालों को धोने के लिए हर्बल शैम्पू करें और इसे उगलियों के पोर पर लेकर हलके हाथों से स्कैल्प में मसाज करते हुए लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें और कंडीशनर कर लें।
कुछ लोग नहाने वक्त लूफा का इस्तेमाल करते हैं। कभी कभार लोग अपने घर परिवार के सदस्यों से अपना लूफा शेयर भी कर लेते हैं। क्या आप जानते हैं लूफा शेयर करने से अनजाने में आप कितने सारे बैक्टीरिया को दावत दे रहे हैं। लूफे को रोज हल्के गुनगुने पानी में डालकर इसकी सफाई करना न भूलें।
ज्यादा नहाने से त्वचा की नमी जाती रहती है। इसलिए इसे बरकरार रखने के लिए नहाने के बाद साफ तौलिये से शरीर पोंछकर स्किन पर कोई अच्छा माश्चराइजर लगाएं। ध्यान दें कि इसे तब तक लगाएं जब तक से अच्छी तरह स्किन में समा न जाए।
- Advertisement -