- Advertisement -
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया जाया है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। वैसे तो दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ व कुर्भकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं। यह भी मान्यता है कि दशहरे पर मां दुर्गा ने भी महिषासुर राक्षस का वध किया था। कहते हैं इस दिन किए गए किसी भी तरह के उपाय अक्षय फल देते हैं। हम आपको बता रहे हैं दशहरे पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय, जो आपकी जिंदगी की परेशानियों के दूर कर सकते हैं।
दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जो भी व्यक्ति नीलकंठ पक्षी का दर्शन कर लेता है तो उसके यहां धन की वर्षा होती है।
इस दिन कई लोग रावण दहन के बाद जली हुई लकड़ियां अपने घर ले आते हैं। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं।
दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सभी तरह के कोर्ट केस में विजय मिलती है। शमी को अग्नि देव का रूप भी माना जाता है, इसलिए हवन में भी शमी की लकड़ियों का उपयोग किया जाता है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
शाम में माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी भी मंदिर में झाड़ु दान करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती है।
सुंदरकांड की कथा कराने से सभी रोग और मानसिक परेशानियां दूर हो जाती है।
दशहरे के दिन हाथों में फिटकरी लें। किसी भी सुनसान जगह या छत पर जाकर इसे अपने ऊपर से इष्ट का स्मरण करके सात बार उबारें और फिर पीठ के पीछे की ओर फेंक दें। बिना मुड़े घर आएं और भगवान के सामने दीपक लगाएं।
- Advertisement -