- Advertisement -
गोरखपुर। यहां पर सामने आए मामले में डीपी सिंह नामक डॉक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी राजेश्वरी श्रीवास्तव उर्फ राखी को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने 7 महीने तक अपनी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट कर उसे जिन्दा रखा। आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
आरोपी डॉ डीपी सिंह ने एसटीएफ की पूछताछ में यह बात कबूली कि राखी श्रीवास्तव उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे वो परेशान हो चुका था। वहीं पुलिस ने बताया कि कई साल पहले राखी श्रीवास्तव अपने पिता का इलाज कराने डॉक्टर डीपी सिंह के आर्यन अस्पताल आई थी। जहां डीपी सिंह राखी की सुंदरता को देख उस पर फिदा हो गया था। राखी भी डॉक्टर डीपी सिंह के पहले से शादीशुदा होने के बारे में पहले से जानती थीं। इसके बावजूद दोनों के बीच की नजदीकियां धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने शादी कर ली।
इसके बाद लगातार राखी की डिमांड से तंग आकर डॉक्टर डीपी सिंह ने राखी की हत्या की साजिश रची थी। राखी नेपाल के पोखरा घुमाने गयी थी। इस बात की जानकारी होने पर डॉक्टर डीपी सिंह अपने दो कर्मचारियों देश दीपक निषाद और प्रमोद सिंह के साथ किराये की स्कॉर्पियो में बैठकर नेपाल गया था। जहां राखी से मिलकर उसे अपने झांसे में लेने के बाद डीपी सिंह ने राखी को शराब पिलाने और नशे को गोली देकर बेहोश किया था। वहीं बेहोशी की हालत में डीपी सिंह ने अपने दोनों कर्मचारियों के साथ राखी को पहाड़ी से फेंककर हत्या कर दी थी।
- Advertisement -