-
Advertisement
Doctor ने किया मृत घोषित, सात घंटे बाद जिंदा निकली 81 साल की दादी
Last Updated on August 27, 2020 by
इंसान मरने के बाद कभी जिंदा हो सकता है। अक्सर किस्से-कहानियों में ही ऐसी बातें हम सुनते आए हैं। असल जिंदगी में ऐसा मामला सुनने को मिलता है तो काफी हैरानी होती है। रूस में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 81 वर्षीय दादी कथिततौर पर मरकर फिर से वापस लौट आईं। दरअसल, Miss Zinaida Konokova की 14 अगस्त के दिन सर्जरी हुई थी। वह Gorshechensky Central District में दाखिल थी। काफी समय इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तुरंत उन्हें मुर्दाघर ले जाया गया। सात घंटे बाद सुबह 8 बजे जो हुआ उससे वहां काम कर रही महिला कर्मचारी डर गई।
यह भी पढ़ें: सावधान: China निर्मित इन दो कंपनी के फोन का कर रहे इस्तेमाल; खतरे में है आपका डाटा और पैसा
महिला ने देखा कि Miss Konokova नीचे गिरी पड़ी हैं। वो भागने की कोशिश कर रही थीं। वहीं पास से एंबुलेंस ड्राइवर गुजर रहा था। उसने आवाज सुनी तो वो अंदर आ गया। महिला कर्मचारी ने उससे कहा, ‘ग्रेंड मां, नीचे गिर गई हैं, शांत रहो।’ इसके बाद शख्स ने देखा कि उनकी बॉडी पूरी तरह से कंबल से कवर थी और वो मदद मांग रही थी उनको तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Tatiana Kulikova उनकी भतीजी हैं। उन्हें जैसे ये पता चला कि वो जिंदा हैं तो वो बेहद खुश हुई। लेकिन उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर्स से ये भी पूछा कि आखिर इतनी बड़ी गलती हुई कैसे। Tatiana बताती हैं, ‘पहले उन्होंने मुझे नहीं पहचाना, फिर उन्हें याद आया कि उनकी सर्जरी हुई थी पर वो अपने घुटने में हुई पुरानी दिक्कत के बारे में भी बात कर रही थी।’ Roman Kondratenko इस अस्पताल के चीफ डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि गलती हर किसी से हो सकती है हालांकि Anaesthetist का क्या होगा ये अभी भी सवाल है। उन्होंने ये भी बताया कि कई बार बायोलॉजिक्ल डेथ भी गलत साबित हो सकती है। फिलहाल महिला के परिजन इस बात से काफी खुश हैं।