- Advertisement -
नई दिल्ली। आपने अभी तक लोगों को कई अजीब तरह की चीजें खाते देखा होगा लेकिन जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें शख्स ने एंजाइटी से बचने के लिए 2 किलो पत्थर और भी कई लोहे की चीजें निगल ली।
मामला कोरिया (Korea) से सामने आया। यहां के एक शख्स को कुछ दिनों से पेट दर्द और सूजन की शिकायत थी। जब उसे डॉक्टर दिखाया गया तो एक्स-रे में उसके पेट में सिक्के और पत्थर जैसी चीजें दिखीं। मरीज से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि एंजाइटी की तकलीफ के कारण उसे पत्थर, बोतल के ढक्कन और सिक्के खाने की आदत लग गई। 54 वर्षीय इस मरीज का जब ऑपरेशन (Operation) किया गया तो उसके पेट से 2 किलो पत्थर, बोतल के ढक्कन, चाबी और सिक्के निकले। एंडोस्कॉपी (Endoscopy) और गैस्ट्रोकॉपी (Gastrocopy) करने के बाद 9 दिन अस्पताल ने उसकी देख-रेख की। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
- Advertisement -