- Advertisement -
Four people injured: ऊना। क्षेत्र के गांव बडसाला में झूले से गिरकर मासूम घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे का उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार बडसाला निवासी सात वर्षीय वरुण शुक्रवार को अपने घर के समीप झूले पर झूल रहा था कि अचानक ही अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। ऊना अस्पताल में तैनात एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि घायल बच्चे को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
ऊना। चिंतपूर्णी में बंदर के काटने से महिला घायल हुई है। घायल महिला को गंभीर हालत में चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में चलते उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी निवासी मधु बाला चिंतपूर्णी के समीप जा रही थी कि तभी उस पर एक बंदर ने हमला बेाल दिया और उसे बुरी तरह से नोच दिया। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग व दुकानदार एकत्रित हुए और कड़ी मश्क्कत कर उसे बंदर के चंगुल से छुड़ाया। ऊना अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि महिला को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
समीपवर्ती गांव चताड़ा में पेश आई दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुत्तों ने काट लिया। घायलों को परिजनों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा गांव चताड़ा में पेश आया, जहां स्थानीय निवासी रितिका व वंश अपने घर के समीप खेल रहे थे कि तभी अचानक उस पर एक कुत्ते ने हमला बोल दिया।
कुत्ते ने उन दोनों को काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। दोनों के चिल्लााने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और उनको कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। परिजन तुरंत उनको लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे। वहीं दूसरा हादसा ऊना मुख्यालय पर पेश आया, जहां स्थानीय निवासी आरसी वर्मा अपने घर के समीप जा रहा था कि अचानक ही उस पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते के काटने से वह ज मी हो गया। वर्मा को शोर सुनकर स्थानीय लेाग एकत्रित हुए और उनकी मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया। ऊना अस्पताल में तैनात एमएस डॉ.भारत भूषण कटोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
- Advertisement -