-
Advertisement
आखिरी भाषण में Trump ने गिनवाईं अपने प्रशासन की उपलब्धियां, Biden को दी शुभकामनाएं
Last Updated on January 20, 2021 by Sintu Kumar
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आज पदभार संभालेंगे। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन 78 वर्षीय जो बाइडेन को शुभकामनाएं दीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन में अपने प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन की बस शुरुआत है। इसी के साथ ट्रंप ने अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कहा कि ‘इस हफ्ते हमें नई सरकार मिलेगी। हम प्रार्थना करते हैं अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में इसे सफलता मिले।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम अपनी शुभकामनाएं देते हैं और हम यह भी चाहते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ मिले।’
यह भी पढ़ें: Biden के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान गाएंगी Lady Gaga, जेनिफर लोपेज भी होंगी शामिल
चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान में धोखाधड़ी के आरोप लगाने वाले ट्रंप ने अपने पूरे भाषण में बाइडेन का नाम नहीं लिया। उन्होंने नई सरकार के लिए ‘अगला प्रशासन’ शब्द इस्तेमाल किया। ट्रंप समर्थकों का मानना है कि चुनाव उनसे चुराए गए थे। ट्रंप ने संबोधन में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल (Presidential term) को लोगों के लिए एक जीत के रूप में पेश करने की कोशिश की। उन्होंने भाषण के दौरान शीर्ष उपलब्धियों के रूप में मध्य पूर्व में संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों, कोरोनोवायरस टीकाकरण और एक नए अंतरिक्ष बल बनाने का जिक्र किए।
"We extend our best wishes and we also want them to have luck — a very important word."
Trump wished #JoeBiden’s administration success in a 20-minute farewell video released on Tuesday. #InaugurationDay
Read more: https://t.co/iCrQm6dyf2 pic.twitter.com/kMJ2kX9Rgb
— BQ Prime (@bqprime) January 20, 2021
ट्रंप ने कहा कि ‘राष्ट्रपति के रूप में, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, मेरी निरंतर चिंता, हमेशा अमेरिकी श्रमिकों और अमेरिकी परिवारों के सर्वोत्तम हित रहे हैं। मैंने उस रास्ते की तलाश नहीं की जिसे कम से कम आलोचना मिले। मैंने कठिन लड़ाइयों के लिए सबसे कठिन विकल्प अपनाए क्योंकि आपने मुझे ऐसा करने के लिए चुना था।’ ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि ‘वह बुधवार दोपहर में नए प्रशासन को ‘सत्ता सौंपेंगे’ लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे द्वारा शुरू किए गए आंदोलन की यह केवल शुरुआत है।’
Hard to say if the joy is more for President Biden's inauguration or getting rid of Trump as the darkest era in US history. pic.twitter.com/s4AXHfzDw5
— Raptors Fanatic (@RaptorsFury) January 20, 2021
अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडन शपथ ग्रहण (Oath taking) के तुरंत बाद राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे। ऐतिहासिक भाषण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं, जो एकता और सौहार्द पर आधारित होगा।