- Advertisement -
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और प्रथम महिला मेलानिया की 24 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेड कुशनेर भी उनके साथ आएंगे। इनके अलावा दो भारतीय अधिकारी भी दौरे पर आएंगे। भारत में जहां इस खास दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं वहीं ट्रंप भी इसे लेकर विशेष उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने भारत दौरे से पहले एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं। इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को बाहुबली (Bahubali) की तरह दिखाया गया है।
Look so forward to being with my great friends in INDIA! https://t.co/1jdk3AW6fG
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 22, 2020
1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को रणक्षेत्र में तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है। ट्रंप को बाहुबली की ड्रेस में दिखाया गया है जिसमें वे जंग के मैदान में दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में बाहुबली फिल्म का गाना चल रहा है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं।
Welcome to India Mr Trump ?????? pic.twitter.com/4fHr8alsZk
— Ranjeet yadav (@Ranjeet__123) February 23, 2020
राष्ट्रपति ट्रंप के सुबह 4 बजे किए गए इस री-ट्वीट को अब तक लगभग 1.9 मिलियन लोग देख चुके है। इस वीडियो को 92 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया जबकि 25 लाख से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट भी किया है। इसी तरह ट्रंप के और भी कई मीम्स बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
- Advertisement -