-
Advertisement
अगर चीज़ें अलग तरीके से होतीं तो US में Covid-19 से 20 लाख लोगों की जान जा सकती थी: ट्रंप
Last Updated on May 6, 2020 by Deepak
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कोरोना वायरस संकट के बीच कहा है कि देश में अगर चीज़ें अलग तरीके से होतीं तो 20 लाख से अधिक लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने कहा, ‘हमने सब सही किया, लेकिन अब काम पर वापस जाने का समय है।’ बता दें कि अमेरिका (US) में कोरोना वायरस से 71,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। देश में पिछले एक हफ्ते में नए मामले और मरने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है जिसके चलते ट्रंप यह कह पाए कि देश खतरे की स्थिति से बाहर निकल आया है।
यह भी पढ़ें: 30 June तक ना होने दें कोई सामूहिक कार्यक्रम, सील रहेंगी सभी सीमाएं- CM योगी
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने में कुछ और अमेरिकी नागरिकों की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे? हां क्योंकि आप अपने अपार्टमेंट या घर में बंद नहीं होंगे, लेकिन हमें देश खोलना ही होगा।’ वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना के फीनिक्स स्थित हनीवेल कारखाने का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अब अपने घरों या अपार्टमेंट में बंद नहीं होंगे। जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया है कि क्या कुछ और लोग कोरोना से बुरी तरह प्रभावित होंगे तो उन्होंने कहा कि हां, ऐसा सकता है कि मगर हमें अपना देश खोलना होगा।