- Advertisement -
बेंगलूरू। यहां पर सामने आए ताजा मामले में अपनी प्रेमिका की मौत के बाद एक गधा हिंसक हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी शादी एक अन्य गधी से कराई तब जाकर उसपर काबू पाया जा सका। इलाके के लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ माह पूर्व इस गधे के साथी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से वह काफी हिंसक हो गया था।
गांव के लोगों ने इसकी हिंसक हरकतों को देखते हुए इसका विवाह कराने का विचार किया और उसकी शादी भी करा दी। तत्पश्चात वह शांत रहने लगा है। जानकारी के मुताबिक, इस अनोखे विवाह के पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, गांव के निवासियों ने बताया कि गांव में कुछ वक्त पूर्व तक इस गधे एवं एक गधी की जोड़ी बहुत मशहूर थी किन्तु इस गांव में घुसे एक तेंदुए ने गधी को मौत के घाट उतार दिया।
तत्पश्चात आए दिन यह गधा गांव के नागरिकों पर हमला करने लगा। गधे के आक्रमक होने की वजह से लोग बहुत डर गए। तत्पश्चात गांव के लोगों ने इसका विवाह कराने के बारे में विचार किया। कुछ दिनों के भीतर ही गधे की एक गधी के साथ शादी भी करा दी गई।
- Advertisement -