-
Advertisement
Corona Lockdown के बीच दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण-महाभारत
Last Updated on March 26, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन पर रखा गया है। आज देशव्यापी लॉक डाउन (Lockdown) का दूसरा दिन है। लोग अपने घरों में बंद हैं और जरूरत का समान खरीदने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर बाहर निकल रहे हैं। इस सब के बीच घरों में बैठे लोगों के पास करने के लिए ज्यादा काम नहीं है और वे काफी बोर हो रहे हैं। ऐसे में देश की आम जनता के मनोरंजन (Entertainment) का ख्याल करते हुए दूरदर्शन ने एक बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल दूरदर्शन (Doordarshan) पर एक दौर के बेहद लोकप्रिय टीवी शो रामायण (Ramayana) और महाभारत (Mahabharat) का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में ना तो नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और ना ही टीवी शोज की शूटिंग हो पा रही है। ऐसे में तकरीबन सभी टीवी चैनल्स शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं। वहीं दूरदर्शन द्वारा लिया गया ये फैसला घरों में रहने को मजबूर हुए लोगों के मनोरंजन के लिए कारगर हथियार साबित होगा। बता दें कि रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में हैं। ये वो शोज हैं जिन्होंने इतिहास रचा और इनमें काम करने वाले सभी सितारे अपने आप में लीजेंड बन गए।