-
Advertisement
IGMC शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज Corona पॉजिटिव, Kangra में 18 मामले
Last Updated on November 1, 2020 by Deepak
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ. जनक राज ने कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और अन्य कोविड मरीजों के साथ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, कांगड़ा (Kangra) जिला में आज कोरोना पॉजिटिव के 18 मामले सामने आए हैं। इनमें ऊना के ईसपुर क्षेत्र का 44 वर्षीय व्यक्ति और 42 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। 10 कोरोना पॉजिटिव के मामले नगरोटा बगवां क्षेत्र से आए हैं। बैजनाथ के चौबिन और कुसल से दो मामले सामने आए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू ज्वालामुखी से भी एक मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 93 मामले, 84 पॉजिटिव ठीक- पांच की गई जान
कांगड़ा जिला में 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला तहसील फतेहपुर राजा का तालाब क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी। पिछले कल कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। आज सुबह 9 बजे महिला की मृत्यु हो गई। कांगड़ा जिला में आज 6 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं। जिला में 3096 कुल मामले हो गए हैं। अभी 274 एक्टिव केस हैं। अब तक 2755 ठीक हो चुके हैं। 67 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: #Corona_ Breaking: हिमाचल में बढ़ा मौत का आंकड़ा, आज अब तक पांच की गई जान
जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले आए हैं। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में पेंडिंग 39 सैंपल में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 27 नेगेटिव रहे हैं।ऊना उपमंडल के नारी डेरा बाबा रुद्रानंद से 58 वर्षीय पुरुष, भड़ोलियां खुर्द से 63 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। ऊना नगर परिषद के वार्ड एक स्थित प्रेम नगर से 52 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। बंगाणा उपमंडल के छपरोह गांव से 42 वर्षीय पुरुष और सीएचसी थानाकलां से 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के संघनई गांव से 45 वर्षीय व्यक्ति, घनारी से 50 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा 37 वर्षीय महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरोली उपमंडल से साऊवाल से 40 वर्षीय पुरुष, पंजावर से 50 वर्षीय पुरुष, दुलैहड़ से 30 वर्षीय युवक और ललड़ी से 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, आज जिला में रैपिड एंटीजेन में 12 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल ऊना के जखेड़ा गांव 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
गगरेट के निजी स्कूल में कार्यरत 4 अध्यापक पॉजिटिव
कोरोना (#Corona) संक्रमितों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गगरेट उपमंडल के एक निजी स्कूल (Private School) में 28 अध्यापकों के कोविड (Covid) टेस्ट किए गए, जिनमें से 4 अध्यापक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार जिला ऊना के सभी दुकानदारों, होटल/ढाबा श्रमिकों, फैक्टरी/औद्योगिक श्रमिकों, अकुशल श्रमिकों, बैंक कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों एवं अध्यापकों के चरणबद्ध तरीके से आरटी-पीसीआर और रेपिड एंटिजन टेस्ट किए जा रहे हैं।
सीएमओ ने कहा कि इसी दिशा में गगरेट उपमंडल के एक निजी स्कूल में कोविड में अध्यापकों (Teachers) के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 4 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अध्यापक स्वतः आगे आकर कोरोना टेस्ट करवाएं ताकि सही समय पर उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जनहित में अधिक से अधिक संख्या में सैंपल लेकर कोविड-19 टेस्ट सुनिश्चित किए जा सकें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…