- Advertisement -
कांगड़ा। महिलाओं की स्टेट ओपन वूमन चैपिंयनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी कांगड़ा की टीम को हॉकी संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने शाबाशी दी। डॉ राजेश शर्मा ने बेटियों की हौसला अफजाही करते हुए भविष्य में भी देश के राष्ट्रीय खेल को इसी तरह बुलंदियों पर ले जाने की बात कही।
उन्होंने खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान की। याद रहे कि ऊना में हुई स्टेट ओपन हॉकी चैंपियनशिप में कांगड़ा टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया। यह सभी खिलाड़ी शाहपुर कॉलेज में पढ़ती हैं और इनका इरादा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने का हैं।
डॉ राजेश शर्मा ने भी इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को भविष्य में ओर मेहनत करने की बात कही, ताकि अगली बार ट्रॉफी का साइज बड़ा हो। महिला हॉकी टीम के कोच शैलेंद्र पठानिया ने इस जीत के लिए खिलाड़ियों की मेहनत और लगन को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत दिन-रात मेहनत का परिणाम है। इसका श्रेय भी इन्हीं खिलाड़ियों को जाता है। टीम में कैप्टन शबनम, शिवानी, प्रवीण, रोमा, पूनम, परीक्षा, रितिका, रजनीश, प्रियंका, अन्नया, दीप्ती, सोनिया, डिपंल व प्रतिभा शामिल रहीं। इस मौके पर हॉकी कांगड़ा के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष सतेंद्र त्रेहन, नरेश बाबू, कोच शैलेंद्र पठानिया, राजकुमार, अक्षय, सुधीर मिश्रा हैप्पी, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
- Advertisement -