- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस की ओर से नगर निगम के चुनाव के लिए श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी और हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद आने वाले नगर निगम धर्मशाला (Nagar Nigam Election) के चुनाव के लिए डॉ. राजेश शर्मा को मीडिया एंड पब्लिसिटी कमेटी का संयोजक (Convenor) नियुक्त किया है। इसके अलावा आश्रय शर्मा को मंडी, सुरेंद्र सेठी को सोलन व हरदीप बावा को पालमपुर नगर निगम के चुनावों के लिए संयोजक नियुक्त किया है।डॉ राजेश शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व कुलदीप राठौर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।
- Advertisement -