-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरा। हिमाचल कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। डॉ राजेश ने जारी एक संदेश में उल्लेख किया है कि इस साल का पर्यावरण दिवस विशेष है, क्योंकि इस साल की थीम केवल एक पृथ्वी है। डाॅ राजेश ने कहा है कि पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़.पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं?
डॉ. राजेश (Dr Rajesh Sharma) ने कहा कि अगर ध्यान देंगे तो हम कहीं ना कहीं प्रकृति को प्रदूषित करने लगे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page