-
Advertisement

डॉ राजेश शर्मा के बेटे डाॅ ओजस्वी का विवाह 12 को इंडोनेशिया में ,19 जुलाई को कांगड़ा में रिसेप्शन
CM Sukhu : श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के पुत्र डाॅ ओजस्वी शर्मा का विवाह समारोह धर्मशाला की आरुषि के साथ 12 जुलाई को इंडोनेशिया के बाली में होना तय हुआ है। जबकि 19 जुलाई 2025 को कांगड़ा में रिसेप्शन होगी तो 20 जुलाई को धाम होनी तय हुई है। इसी के मद्देनजर डॉ राजेश शर्मा ने शिमला स्थित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचकर उन्हें व उनकी विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) को विवाह समारोह में शामिल होने व वर-वधू को आशीर्वाद देने का निमंत्रण दिया।
2022 में कांग्रेस टिकट पर देहरा से लड़ा था विधानसभा चुनाव
डाॅ राजेश ने निमंत्रण देने के साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि उनकी उपस्थिति से विवाह समारोह का माहौल उत्साहपूर्वक हो जाएगा। याद रहे कि डाॅ ओजस्वी शर्मा के पिता डॉ राजेश शर्मा हिमाचल कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉ राजेश शर्मा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व प्रोफेशनल कांग्रेस के हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। यही नहीं डाॅ राजेश शर्मा पार्टी के हिमाचल इकाई के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ राजेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कांग्रेस टिकट पर देहरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
मल्टीपल बिजनेस हैंडल करते हैं डॉ राजेश शर्मा
डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) हिमाचल के कांगड़ा में श्री बालाजी मल्टी स्पेशलिटी नाम से अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का संचालन करते हैं। इसके अलावा वह मल्टीपल बिजनेस भी हैंडल करते हैं। उनके पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा भी वर्षों तक जिला कांगड़ा के कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे तो साथ ही लंबे समय तक नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रहे। डॉ राजेश शर्मा अपने पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा के नाम पर एक ट्रस्ट का संचालन करते हैं। इसी तरह डॉ राजेश शर्मा कई सामाजिक संस्थाओं का भी दायित्व निभा रहे हैं। डाॅ राजेश हिमाचल हॉकी के भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। समाज सेवा से जुड़े डॉ राजेश शर्मा हमेशा ही आर्थिक तौर पर कमजोर रहे लोगों की सेवा करते आए हैं।
-संजू