- Advertisement -
कांगड़ा। गुप्त गंगा रोड पर स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का 550वें प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने भी शिरकत की। रिटायर प्रधानाचार्य प्रकाश चौधरी ने डॉ. राजेश शर्मा को सम्मानित किया। श्री गुरु नानक देव जी का 550वें प्रकाश पर्व पर कीर्तन, अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाई कर्णजीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष एमएस रियात, सचिव देवेंद्र कालड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज कालड़ा व दिनेश कालड़ा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे।
- Advertisement -