- Advertisement -
Rajiv Bindal: शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव का शंखनाद हो चुका है। बीजेपी ने कांग्रेस एवं माकपा दोनों पर हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि नगर निगम शिमला के चुनावी इतिहास में पिछले 32 वर्षों से कांग्रेस एवं माकपा का कब्जा रहा है। आज नगर निगम शिमला की जो दयनीय हालत है, इन दोनों की वजह से है।
दोनों ने चुनाव टालने के प्रयास किया, जिसमें शुरू में ये कामयाब रहे, लेकिन हाइकोर्ट के डंडे के बाद चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में कांग्रेस एवं माकपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी व वोटरलिस्ट विवाद दर्शाता है कि कांग्रेस धांधली करने की फिराक में रही। हर तरह से चुनाव को टालने का प्रयास किया।
बिंदल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शिमला में पीलिया फैला 18 लोग मरे व सैकड़ों पीलिया की चपेट में आए। लेकिन, सीएम ने इसे छोटी घटना बताया। यदि विपक्ष पानी के मसले को प्रभावी ढंग से नहीं उठाता तो स्थिति और अधिक विकराल होती।
पानी के टैंक में मिले मासूम युग मामले पर भी निगम एवं सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई सुनिश्चित बनाई जाएगी। शुद्ध जल बीजेपी इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। अब परिवर्तन के लिए जनता बीजेपी का साथ देगी। कांग्रेस पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।
- Advertisement -