- Advertisement -
Dr. Shreekant : बद्दी। केंद्र सरकार ने दून के वरिष्ठ बीजेपी नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा को अस्पताल विकास समिति ईएसआई मॉडल अस्पताल काठा का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली कार्यालय ने पत्र जारी करके की है। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुई यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। वर्तमान में गुटबाजी के आकंठ में डूबी पार्टी को वह संजीवनी देने का काम कर सकते हैं।
डॉ. श्रीकांत शर्मा 1982 से बीजेपी व युवा मोर्चा से जुडे़ थे। उससे पहले व पंजाब में विद्यार्थी परिषद व आरएसएस में सक्रिया तौर पर काम कर चुके हैं। 1982 से लेकर डॉ. श्रीकांत ने भाजयुमो में जिला महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला सोलन भाजपाध्यक्ष अध्यक्ष रह चुके हैं और वह दून में बीजेपी की नींव रखने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में शूमार हैं। वर्तमान में वह प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य हैं और बीजेपी के आज तक हुए सभी प्रदेशाध्यक्षों के नेतृत्व में काम कर चुके हैं। उनकी निुयक्ति केंद्र सरकार ने शिमला सीट के लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप के अनुमोदन पर की है। वह बीबीएन के श्रमिकों के इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल काठा (बद्दी) की प्रबंधन समिति में बतौर निगरानी सदस्य काम करेंगे। डॉ. श्रीकांत ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही प्रयास रहेगा कि काठा ईएसआई अस्पताल में श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही काठा अस्पताल के स्टाफ व मजदूर प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएगी और कमियों को दूर करके केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत कामगारों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- Advertisement -