-
Advertisement
हिमाचल में मोनो रेल का सपना हो सकता है पूरा, गडकरी बोले- प्रोजेक्ट बनाकर भेजो
Last Updated on June 26, 2021 by Sintu Kumar
मनाली। हिमाचल में आने वाले सैलानियों का मोनो रेल (Mono Rail) से हसीन वादियों को निहारने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) को मनाली में मोनो रेल चलाने का प्रस्ताव पसंद आया है। उन्होंने जल्द ही इसकी प्रोजेक्ट फाइल बनाकर उन्हें भेजने को कहा है। बता दें कि रोपवे को बढ़ावा देने व इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने में रुचि रखने वाले गडकरी ने अपने स्वजनों संग सोलंगनाला में रोपवे (Rope way) के सफर का आनंद लिया। इस दौरान नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने सोलंगनाला घूमने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और उनके समक्ष मोनो रेल का के प्रस्ताव रखा और मनाली (Manali) को बेहतर तरीके से विकसित करने बारे चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भी मोनो रेल को स्वीकृति देने की बात कहते हुए कहा नगर परिषद (City Council) जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सरकार के माध्यम से उन्हें भेजें। वह तुंरत इसे स्वीकृति प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें: Himachal में 6,155 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
जानकारी देते हुए चमन कपूर ने बताया अगर मनाली में मोनो रेल का सपना पूरा होता है तो सैलानी (Tourist) आसानी से सीधे हिडिंबा मंदिर तक हसीन वादियों को निहारते हुए मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा यहां के पर्यटन को भी चार चांद लग जाएंगे। चमन कपूर ने कहा कि मोनो रेल बनने से पर्यटन के क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। सैलानी साइट सीन करते हुए हिडिंबा मंदिर तक पहुंच सकेंगे। कपूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को मोनो रेल का प्रस्ताव अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि अन्य यातायात के साधनों की तुलना में ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है। इसमें 18 से 100 यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा रहती है।
क्या है मोनो रेल
मोनो रेल एक बीम या एक सिंगल रेल लाइन पर चलती है। इस प्रकार की रेल को एलिवेटेड रखा जाता है जहां पर स्थान की कमी होती है वह पर इस प्रकार की रेल का संचालन किया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…