- Advertisement -
वी कुमार/मंडी। पधर पुलिस ने अवैध बिरोजा के 540 टीन से भरे ट्रक को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सोमवार सुबह द्रंग के पास पुलिस थाना के सामने नेशनल हाइवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान बिरोजा से भरे ट्रक को रोका तो चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने बिरोजे से भर ट्रक सहित चालक को अरेस्ट कर लिया है।
थाना प्रभारी सुभाष चंद शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने लगाए नाके के दौरान ट्रक नंबर एचपी 12-4007 को तलाशी के लिए रोका तो उसमें बिरोजा से भरे टीन पाए गए। ट्रक चालक से मौका पर वन निगम द्वारा जारी बिरोजा ढुलान का परमिट को छानबीन के लिए मांगा गया तो वह बिरोजा का परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने ट्रक चालक लायक राम पुत्र बतो राम निवासी गांव रीया, डाकघर गलोत, तहसील नालागढ़ जिला सोलन को वन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वन निगम कुन्नू बीट के वन रक्षक बेली राम ने अवैध बिरोजा के टीनों की पुष्टि की है। वन निगम ने पकड़े गए अवैध बिरोजा की कीमत करीब छह लाख रूपए आंकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट
- Advertisement -