- Advertisement -
चंबा। चंबा- होली मार्ग पर गरोला के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त (Tipper Accident) हो गया। इस हादसे में टिप्पर चालक (Tipper Driver) गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। घायल चालक को होली लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घायल की पहचान विजय कुमार पुत्र हरजीत निवासी जांघी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार टिप्पर लेकर चंबा से होली की तरफ जा रहा था। इस दौरान गरोला के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे टिप्पर में सवार चालक घायल हो गया। टिप्पर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मोके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ब्यान दर्ज किए।
- Advertisement -