- Advertisement -
ऊना।सदर थाना ऊना के तहत एक गांव में नशे में धुत्त एक शराबी ने पड़ोसन के साथ छेड़छाड़ की औऱ उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नशे में धुत्त व्यक्ति ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। महिला ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी।
एएसपी विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -