- Advertisement -
चरखी दादरी। हरियाणा (Haryana) के चरखी दादरी जिले से दादा-पोती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के बौंद कलां थाना क्षेत्र में एक प्रवासी लड़की ने अपने दादा के ऊपर रेप (Rape) करने का आरोप लगाया है। लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है, वहीं आरोपी दादा 52 साल का है। अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके दादा ने शराब के नशे में कई बार उसके साथ गलत काम किया। रेप का बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया गया कि उसका परिवार बिहार से यहां मजदूरी करने आया था। आरोपी दादा ने उसके साथ पहले भी 2 से 3 बार गलत काम किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी दादा ने इस बार जब उसके साथ गलत काम किया तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।
परिजन नाबालिग बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मामला दर्ज किए जाने जानकारी मिलने के बाद से ही आरोपी दादा फरार चल रहा है। पुलिस (Police) का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी दादा की तलाश में जुटी हुई है।
- Advertisement -