- Advertisement -
जवाली। एक तरफ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जवाली से बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह पंचायत डोल के विभाजन के उपरान्त वहां पहुंचे तो उनका ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। ढोल-बाजों के बीच स्वागत करवाने में मस्त विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ कुछ लोगों ने रोष भी जाहिर किया है। स्थानीय निवासी रवि कुमार, सौरभ चौधरी, पुष्पा चौधरी, सुरिंदर छिंदा, जगपाल जग्गू, विनय चौधरी, अश्विनी चौधरी, अनूप महाशु, वेद प्रकाश, प्रवेश कुमार, मनमोहन सिंह ने कहा है कि सत्ता के नशे में चूर विधायक को पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर राष्ट्रीय शोक को याद रखना चाहिए। इन सभी ने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि जनप्रतिनिधियों को मर्यादाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर वह इस तरह की हरकते करेंगे तो आमजन से क्या अपेक्षा की जा सकती है।
- Advertisement -