-
Advertisement
भर्ती होने वालों का देखो हंगामा
Last Updated on January 13, 2020 by Deepak
ऊना। इंदिरा मैदान में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षण के आखिरी दिन भर्ती होने आए युवाओं ने जमकर हंगामा किया। भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश ना मिलने से गुस्साए युवाओं ने चंडीगढ़.धर्मशाला हाइवे पर जाम लगा दिया जिससे सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दखल देने के बाद मामला शांत हुआ और युवाओं को भर्ती के लिए प्रवेश दिया गया। वहीं, भर्ती के दौरान दौड़ में धांधली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सैन्य अधिकारियों ने वीडियो मामले की जांच की बात कही है।