-
Advertisement
Dutee Chand | Failed | Dope Test |
Last Updated on January 18, 2023 by Neha Raina
भारत की स्टार एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। धाविका दुती चंद का सैंपल पिछले साल पांच दिसंबर को लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड की मात्रा पाई गई। 26 वर्षीय दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं. राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।