-
Advertisement
यह है दुनिया की आखिरी सड़क, इसके बाद खत्म हो जाता है रास्ता
Last Updated on February 21, 2023 by sintu kumar
यह तो कोई नहीं जानता कि दुनिया कहां और कब खत्म हो रही है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी सड़क है जिसे दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। इस सड़क को ई-69 के नाम से जाना जाता है। ई-69 (E-69) एक 14 किलोमीटर लंबा हाइवे है। इस हाइवे पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां अकेले पैदल चलना या फिर गाड़ी चलाना भी मना है। माना जाता है कि इस सड़क का बाद दुनिया खत्म हो जाती है।
ये भी पढ़ें-वायु प्रदूषण सेहत के लिए हानिकारक, जा सकती है आंखों की रोशनी, ऐसे करें बचाव
पृथ्वी का उत्तरी ध्रूव सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु, जिस पर धरती की धुरी घूमती है। यह नार्वे (Norway) का आखिरी छोर है। इसके आगे जाने वाले रास्ते को दुनिया का आखिरी छोर कहा जाता है। ई-69 पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ती है। इसके आगे कोई सड़क नहीं है। इसके आगे बस बर्फ और समुद्र दिखाई देता है। यहां अकेले जाना या ड्राइविंग करना प्रतिबंधित है। बर्फ ही बर्फ होने की वजह से यहां जाने वाले अक्सर रास्ते भूल जाते हैं इसलिए यहां बस ग्रुप में जाने की ही अनुमति दी जाती है।
वहीं, इस सड़क के उत्तरी ध्रुव के पास होने का कारण यहां सर्दियों के मौसम में सिर्फ रात ही रात होती है। जबकि गर्मियों के मौसम में यहां सूरज कभी डूबता ही नहीं है। यहां करीब 6 महीने तक लोग अंधेरे में ही रहते हैं। सर्दियों में यहां तापमान -45 डिग्री तक नीचे चल जाता है जबकि गर्मियों में यहां तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आस-पास होता है।