- Advertisement -
ऊना। पंजाब (Punjab) के गंगूवाल कस्बे के पास से ऊना (Una) ज़िले के चताड़ा गांव निवासी सैनिक गुरप्रीत सिंह (Gurpreet Singh) का शव बरामद (Dead Body found) हुआ है। गुरप्रीत सिंह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) में तैनात था। वह 21 जून से लापता था। मिली जानकारी के मुताबिक 21 जून को एक कार नहर में चली गई थी। जिसमें अन्य तीन लोगों के साथ गुरप्रीत भी सवार था। घटना के बाद ही कार को नहर से निकाल लिया गया था, लेकिन उस दौरान गुरप्रीत का पता नहीं चल सका था। जिसके बाद आज कर उसके शव की बरामदगी हुई है। गुरप्रीत के परिजनों द्वारा उसके शव की तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें :-मिट्टी का तेल छिड़ककर 40 वर्षीय महिला ने खुद को लगाई आग
चार महीने की बेटी, पत्नी और बूढ़े मां-बाप को अकेला छोड़ गया
बता दें कि गुरप्रीत श्रीनगर में 3 आरआर बटालियन का सिपाही था। उसके परिवार उसके माता-पिता के अलावा चार महीने की बेटी, पत्नी भी थी। बताया गया कि गुरप्रीत कुछ दिन पहल छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ 21 जून को घर से निकला था लेकिन वापिस नहीं लौटा। इस मसले पर सैनिक कल्याण बोर्ड के उप निदेशक मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि सैनिक गुरप्रीत सिंह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
- Advertisement -