- Advertisement -
नई दिल्ली। अभी तक यही माना जाता था कि हमारी पृथ्वी (Earth) के पास केवल एक ही चांद है, लेकिन अब वैज्ञानिकों के पृथ्वी के पास एक दूसरा चांद (Moon) भी होने का दावा किया है। दरअसल धूमकेतु और क्षुद्रग्रह की खोज करने वाली अमेरिकी संस्था ‘कैटालिना स्काई सर्वे’ (Catalina Sky Survey) ने अंतरिक्ष में एक वस्तु (ऑब्जेक्ट) की खोज की है। यह ऑब्जेक्ट करीब तीन साल से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बंधा हुआ है। वैज्ञानिकों ने इसे 2020 CD3 नाम दिया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसे मिनीमून माना जा सकता है।
पहले भी चल था पृथ्वी के अस्थायी चंद्रमा का पता
BIG NEWS (thread 1/3). Earth has a new temporarily captured object/Possible mini-moon called 2020 CD3. On the night of Feb. 15, my Catalina Sky Survey teammate Teddy Pruyne and I found a 20th magnitude object. Here are the discovery images. pic.twitter.com/zLkXyGAkZl
— Kacper Wierzchos (@WierzchosKacper) February 26, 2020
वैज्ञानिकों के मुताबिक नया और शायद अस्थायी मिनीमून 1.9 मीटर और 3.5 मीटर के बीच का है, जो लगभग एक छोटी आकार की कार के समान है। ‘कैटालिना स्काई सर्वे’ के खगोलविद कैस्पर विर्कोज़ (Kacper Wierzchos) ने 19 फरवरी की रात ट्वीट किया, ‘मैंने और मेरे कैटालिना स्काई सर्विस टीम के साथी टेडी प्रुयने ने मिलकर 20वें मैग्नीट्यूड का एक ऑब्जेक्ट खोजा है।’ बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि पृथ्वी के एक से ज्यादा चंद्रमा का पता चला हो। इसके पहले साल 2006 में RH120 नाम से पृथ्वी के अस्थायी चंद्रमा का पता चला था। हालांकि, RH120 सितंबर 2006 से जून 2007 तक पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के भीतर बना रहा। इसके बाद ये अलग हो गया था। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि 2020 CD3 भी संभवत: अस्थायी ही होगा।
- Advertisement -