- Advertisement -
Earthquake : नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और रोहतक में सुबह-सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4.25 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं रोहतक में सुबह करीब 8.13 पर भूकंप के झटके लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह झटके 3.2 की तीव्रता के थे। इसके अलावा यूपी के शामली व हरियाणा के जींद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में रोहतक के पास जमीन से 22 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- Advertisement -