- Advertisement -
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर (Kinnaur) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही है। भूकंप शुक्रवार सुबह सवा सात बजे आया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर था। बताया गया कि भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन झटके महसूस होने पर कुछ लोग घरों से जरूर भागे।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मनाली, लाहुल (Manlai, Lahul) और आसपास के क्षेत्रों में यह झटके लगे थे। भूकंप महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए थे। इसके अलावा गत दिनों चंबा और कांगड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
- Advertisement -