- Advertisement -
नई दिल्ली। दक्षिणी फिलीपींस के मिन्दनाओ द्वीप में शनिवार सुबह 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके 5 मिनट तक महसूस किए गए। फिलीपींस में आए इस भूकंप के बाद अब पड़ोसी देश इंडोनेशिया में एक बार फिर से सुनामी के आने का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में काल बन कर आई सुनामी, 62 की मौत, 600 से ज्यादा घायल
शनिवार को आए इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी फिलीपींस के दवावो शहर में 59 किलोमीटर गहराई में था। हालांकि इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं आई है। प्रशांत तटीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने सूचना दी है कि भूकंप से इंडोनेशिया और फिलीपीन के तटीय इलाकों में एक बार फिर से सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकतीं हैं।
इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया के पापुआ बैराट प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप का केंद्र मनोक्वारी शहर में 26 किलोमीटर की गहराई में आंका गया था। हालांकि, इस इलाके में सुनामी के लिए किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है।
- Advertisement -