भूकंप से दहला तुर्की और सीरिया, 2200 से अधिक लोगों की मौत; भारत ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

भूकंप का केंद्र तुर्की कागाजियाटेप में था. दोनों देशों में तबाही

भूकंप से दहला तुर्की और सीरिया, 2200 से अधिक लोगों की मौत; भारत ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

- Advertisement -

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मची तबाही के चलते मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम तक तुर्की में  900 से ज्यादा जबकि सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 1300 से अधिक हो चुकी है। बता दें कि सीरिया और तुर्की में आए भयानक भूकंप के चलते जानमाल की भारी तबाही हुई है। तुर्की के राष्ट्रपति आर्देआन के मुताबिक उनके देश में 912 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं करीब छह हजार लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। इस बीच मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।


पीएम मोदी बोले- इस दुख की घड़ी में भारत तुर्किये के साथ

तुर्किये में भूकंप के चलते लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि तुर्किये में जनहानि और संपत्ति के नुकसान से मैं काफी दुखी हूं। पीएम ने कहा कि भारत तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है।

 

बता दें कि  तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से अभी तक दोनों देशों में 2200  से अधिक लोगों जा जान जा चुकी है और हजारों लोग घायल है। तुर्की व सीरिया में भूकंप से कई इमारतें भी जमींदोज हो गई। भूकंप का केंद्र तुर्की कागाजियाटेप में था, जो सीरिया के बॉर्डर से 90 किमी दूर है, जिसके कारण दोनों देशों में भारी तबाही हुई है। तुर्की के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

भूकंप के झटके साइप्रस द्वीप तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि तुर्की में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4.17 बजे भूकंप आया। इस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप की गहराई 17.9 किमी थी। तुर्की को ओस्मीनिया शहर में 34 इमारतें तबाह हो गई। राहत व बचाव कार्य जोरों पर है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | 100 people | national news earthquake in Turkey | Earthquake | Turkey | latest news | died | Syria
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है